Get App

Brigade Hotel IPO Listing: 9% डिस्काउंट पर ₹90 के शेयर लिस्ट, चेक करें कारोबारी सेहत

Brigade Hotel IPO Listing: देश के अहम शहरों में होटल बनाने वाली ब्रिगेड डेवलपर देश की दिग्गज रियल एस्टेट डेवलपर्स में शुमार बीईएल की पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 4:39 PM
Brigade Hotel IPO Listing: 9% डिस्काउंट पर ₹90 के शेयर लिस्ट, चेक करें कारोबारी सेहत
Brigade Hotel IPO Listing: ब्रिगेड होटल वेंचर्स का ₹759.60 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-28 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Brigade Hotel IPO Listing: दिग्गज रियल एस्टेट डेवलपर्स में शुमार बीईएल की पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी ब्रिगेड होटल के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 4 गुना से अधिक बोली मिली थी लेकिन एंप्लॉयीज का हिस्सा पूरा नहीं भर पाया था। आईपीओ के तहत ₹90 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹82.00 और NSE पर ₹81.10 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी ही लिस्टिंग पर करीब 9% घट गई।। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की। उछलकर BSE पर यह ₹87.80 (Brigade Hotel Share Price) पर पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह ₹85.40 पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5.11% घाटे में हैं। एंप्लॉयीज कम घाटे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹3 के डिस्काउंट पर मिला है।

Brigade Hotel IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

ब्रिगेड होटल वेंचर्स का ₹759.60 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-28 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 4.76 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 5.74 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.03 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 6.83 गुना, एंप्लॉयीज का हिस्सा 0.99 गुना और शेयरहोल्डर्स का हिस्सा 3.48 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 8.44 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹468.14 करोड़ कंपनी और इसकी सब्सिडरी एसआरपी प्रॉस्पेरिटा होटल वेंचर्स का कर्ज हल्का करने, ₹107.52 करोड़ प्रमोटर बीईएल से जमीन खरीदने और बाकी पैसे अधिग्रहण और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Brigade Hotel के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें