Get App

Britannia Share: CEO ने जताई दो और तिमाहियों में परेशानी की आशंका, लुढ़के शेयर

Britannia बढ़ती मुद्रास्फीति से जूझ रही है, जिसके कारण उसे बिस्कुट, रस्क और केक जैसी प्रमुख कैटेगरी में कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है। बढ़ती इनपुट कॉस्ट को मैनेज करने के लिए जनवरी-मार्च तिमाही में और बढ़ोतरी की योजना बनाई गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 2:57 PM
Britannia Share: CEO ने जताई दो और तिमाहियों में परेशानी की आशंका, लुढ़के शेयर
Britannia : FMCG सेक्टर की कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 12 दिसंबर को बिकवाली हो रही है

Britannia Share: FMCG सेक्टर की कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 12 दिसंबर को बिकवाली हो रही है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 4826 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, CII FMCG समिट में कंपनी के CEO रजनीत कोहली ने दो और तिमाहियों में परेशानी जारी रहने की आशंका जताई है। CEO के बयान के बाद स्टॉक को लेकर निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 6473.10 रुपये और 52-वीक लो 4643.30 रुपये है।

Britannia के CEO का बयान

CEO रजनीत कोहली ने कहा, "मुद्रास्फीति इंडस्ट्री पर भारी पड़ रही है, हम ग्रामीण मांग में सुधार देख रहे हैं, लेकिन शहरी विकास धीमा हो गया है, और यह ट्रेंड एक या दो तिमाहियों तक जारी रहने की संभावना है।" कंपनी के शेयरों में आज की गिरावट FMCG सेक्टर में मुद्रास्फीति के दबाव और असमान मांग के ट्रेंड को लेकर चल रही चिंताओं को दिखाता है।

क्या है Britannia का प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें