Britannia Share price : ब्रिटानिया और बेल ग्रुप ने डेयरी प्रोडक्ट के लिए हुए अपने करार को आगे बढ़ा दिया है। इस करार के तहत कंपनी ने महाराष्ट्र के रांजणगांव में नया प्लांट लगाया है। नए प्लांट से कितनी बढ़ेगी डेयरी प्रोडक्ट की क्षमता इस पर कंपनी के MD वरुण बेरी और बेल ग्रुप की CEO, Cecile Beliot ने सीएनबीसी-आवाज़ से एक खास बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्रिटानिया-Bel ग्रुप में चीज (Cheese) मैन्युफैक्चरिंग के लिए हुआ करार बढ़ा दिया गया है। इस करार के तहत महाराष्ट्र के रांजणगांव में नया प्लांट लगाया जा रहा है। नए प्लांट पर 220 करोड़ रूपए का खर्च होगा। नए प्लांट से डेयरी प्रोडक्ट की क्षमता बढ़ेगी। उत्पादन क्षमता 6000 टन से बढ़कर 10,000 टन हो जाएगी। इस प्लांट से Cheese वेरायटी का उत्पादन होगा
