Get App

ASHOK LEYLAND पर कमाना है मुनाफा, जानिये दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की रणनीति

ASHOK LEYLAND पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है। कंपनी का उत्तर और पूर्व बाजारों में विस्तार के जरिये M&HCVs और LCVs में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य है। कंपनी का नया एनर्जी पोर्टफोलियो 24 महीने में तैयार हो जायेगा

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 16, 2023 पर 10:06 AM
ASHOK LEYLAND पर कमाना है मुनाफा, जानिये दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों की रणनीति
Ashok Leyland पर गोल्डमैन सैक्स ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 155 रुपये तय किया है

अशोक लीलैंड (ASHOK LEYLAND) ने इनवेस्टर मीट में कहा अगले एक साल तक CV में अच्छी ग्रोथ रहेगी। MHCV इंडस्ट्री में 10% तो LCV 5% ग्रोथ संभव है। कंपनी ने MHCV के घरेलू मार्केट शेयर का गाइडेंस बढ़ाया। सालाना आधार पर MHCV मार्केट शेयर गाइडेंस 32% से बढ़कर 35% किया गया। LCV के घरेलू मार्केट शेयर का गाइडेंस भी बढ़ाया। सालाना आधार पर LCV मार्केट शेयर गाइडेंस 19% से बढ़कर 25% किया है। अगले 2-3 सालों में एक्सपोर्ट वॉल्यूम दोगुना संभव है। इसके बाद ब्रोकरेज फर्म भी इस स्टॉक पर एक्टिव हो गये हैं। मॉर्गन स्टैनली और जेपी मॉर्गन ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि गोल्डमैन सैक्स ने इस अपना न्यूट्रल नजरिया रखा है।

BROKERAGES ON ASHOK LEYLAND

JPMorgan On ASHOK LEYLAND

जेपी मॉर्गन ने अशोक लीलैंड पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 175 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का उत्तर और पूर्व बाजारों में विस्तार के जरिये M&HCVs और LCVs में मार्केट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य है। विस्तार के तहत कंपनी LCVs में 2 टन से कम सेगमेंट में भी प्रवेश करेगी। CV इंडस्ट्री में मार्जिन सुधार और प्राइस डिसिप्लीन पर मजबूत फोकस जारी है। कंपनी का नया एनर्जी पोर्टफोलियो 24 महीने में तैयार होगा। कंपनी के मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म अल्टरनेटिव एनर्जी व्हीकल्स के लिए ट्रांजिशन को गति देंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें