Get App

RELIANCE, AB CAP और PIRAMAL ENT पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट

GOLDMAN SACHS ने RELIANCE पर खरीदारी की रेटिंग देकर लक्ष्य 3,185 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2021 पर 9:25 AM
RELIANCE, AB CAP और PIRAMAL ENT पर जानिये दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट
RELIANCE, AB CAP और PIRAMAL ENT पर जानिये ब्रोकरेज हाउसे की रिपोर्ट

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

Brokerage on RELIANCE

GOLDMAN SACHS की RELIANCE पर राय

GOLDMAN SACHS ने RELIANCE पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी है और शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 3,185 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि रिटेल, TMT के साथ न्यू एनर्जी भी कंपनी के लिए ग्रोथ ट्रिगर साबित होगा। बेस केस में FY30/FY40 तक $3.6/12.2 बिलियन तक EBITDA संभव है। वहीं न्यू एनर्जी में पुराने एनर्जी से बेहतर रिटर्न की उम्मीद है। इसके अलावा ग्लोबल और घरेलू सोलर, बैटरी, हाइड्रोकार्बन मार्केट में विस्तार की संभावना भी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें