Get App

RIL का पहली तिमाही में मुनाफा घटा, जानें ब्रोकरेजेज स्टॉक पर क्या दे रहे हैं सलाह

Reliance पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 3,040 रुपये/शेयर तय किया है। उन्होंने इसके FY24-25 EBITDA अनुमान को 1.5%-4.1% तक बढ़ाया है। जबकि उच्च टैक्स रेट की वजह से EPS में 5.4%-2.9% की कटौती की है। आगामी एजीएम संभवतः तस्वीर अधिक स्पष्ट होती हुई दिख सकती है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 10:40 AM
RIL का पहली तिमाही में मुनाफा घटा, जानें ब्रोकरेजेज स्टॉक पर क्या दे रहे हैं सलाह
RIL पर मैक्यावरी ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 2100 रुपये प्रति शेयर तय किया है

पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंज्यूमर बिजनेस में शानदार ग्रोथ नजर आई। रिटेल कारोबार के एबिटा में करीब 34% का उछाल देखने को मिली। वहीं जियो का ARPU 3% बढ़कर 180 रुपये के पार पहुंच गया। हालांकि O2C कारोबार थोड़ा नरम रहा। पहली तिमाही में कंपनी की आय 4.7% घटकर 2.31 लाख करोड़ रुपये रही। कंपनी का मुनाफा 5.9% घटकर 18,258 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में EBITDA 5.1% बढ़कर 41,982 करोड़ रुपये रहा। Q1 में फाइनेंस कॉस्ट 46% बढ़कर 5837 करोड़ रुपये रही। जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टैनली ने स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। जबकि जेफरीज, सिटी ने खरीदारी करने की राय दी है।

BROKERAGE ON RIL

JPMORGAN ON RIL

जेपी मॉर्गन ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 3,040 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि उन्होंने इसका FY24-25 EBITDA अनुमान को 1.5%-4.1% तक बढ़ाया है। जबकि उच्च कर दर पर EPS में 5.4%-2.9% की कटौती की है। स्टॉक अगले 18 महीनों में कई संभावित कैटलिस्ट प्रदान करता है। आगामी एजीएम संभवतः तस्वीर अधिक साफ हो सकती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें