कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार 13 फरवरी को ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर दिग्गज स्टॉक्स हैं। इसमें बैंकिंग सेक्टर का प्राइवेट बैंक का स्टॉक कोटक महिंद्रा बैंक (KOTAK MAHINDRA BANK) पर मॉर्गन स्टैनली और जेफरीज ने अपना नजरिया दिया है। जबकि हैवी वेट रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL)पर जेफरीज ने बुलिश रवैया अपनाया है। वहीं ब्रोकरेज हाउसेज ने फार्मा सेक्टर के दिग्गज स्टॉक ल्युपिन (LUPIN) पर भी दांव लगाने की सलाह दी है। इस पर ब्रोकरेज हाउसेज की तरफ से अंडरपरफॉर्म और इक्वलवेट रेटिंग्स दी गई है। वहीं जोमैटो (ZOMATO) का शेयर भी आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की रडार पर है। इस पर एक ब्रोकर बुलिश हैं तो दूसरे ने रिड्यूस करने की सलाह दी है।
