Stocks on Broker's Radar: सीएनबीसी-आवाज़ निवेशकों के लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उनको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही ये भी बताते हैं इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर टाटा मोटर्स, डिवीज लैब, कोल इंडिया और इंडिगो के शेयर हैं। टाटा मोटर्स पर सीएलएसए ने बुलिश नजरिया अपनाया है। वहीं डिवीज लैब पर बर्नस्टीन ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। कोल इंडिया पर जेफरीज ने खरीदारी करने की सलाह दी है। इंडिगो पर मॉर्गन स्टैनली ओवरवेट हैं।
सीएलएसए ने टाटा मोटर्स पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने शेयर का लक्ष्य 841 रुपये तय किया है। जेएलआर ने अक्टूबर 2023 में रिटेल वॉल्यूम में सालाना 14.1% का सुधार किया है। इंग्लैंड और यूरोप के वॉल्यूम में सालाना आधार पर 65% और 29% की वृद्धि हुई है। JLR के 3QFY23 वॉल्यूम Q2 की तुलना में मामूली रूप से कम दिखाई दे रहे हैं लेकिन अच्छे लेवल पर हैं। कंपनी ने छूट बढ़ाई है लेकिन, लैंड रोवर पर उतनी छून नहीं दी है। जेएलआर के शुद्ध कर्ज में 30 करोड़ पाउंड की गिरावट आई है। जेएलआर वित्त वर्ष 2015 तक नेट कैश में बदल सकती है।
बर्नस्टीन ने डिवीज लैब पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,064 रुपये तय किया है। वैश्विक प्रतिस्पर्धियों के क्रॉस-रीड की वजह से जेनरिक में निरंतर प्राइसिंग में दबाव दिख सकता है। जेनेरिक प्राइसिंग का दबाव बाकी के साल के लिए ऑर्डर फ्लो और मार्जिन पर असर डाल सकता है। कंपनी को लोअर आरएम और फ्रेट लागत से लाभ नहीं हुआ है। अगली कुछ तिमाहियों में दो नये सीएस प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए गाइडेंस किया है। यह माना जा रहा है कि बाजार का उत्साह अनुचित है।
जेफरीज ने कोल इंडिया पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 334 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने निरंतर वॉल्यूम ग्रोथ करने पर जोर दिया है। बिजली संयंत्रों के लिए पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने पर सरकार का फोकस है। कंपनी यह वित्त वर्ष 2024 में 78 करोड़ टन उत्पादन करने की राह पर है। जबकि इसके पहले 77.4 करोड़ टन का अनुमान लगाया गया है। वहीं वित्त वर्ष 2025 में 85 करोड़ टन का लक्ष्य है जबकि अनुमान 82 करोड़ टन का है। कंपनी ने लागत कम करने के लिए कई कदम उठाये हैं। अगले 10 वर्षों में कर्मचारियों की संख्या सालाना 5% तक घटने की उम्मीद है
मॉर्गन स्टैनली ने इंडिगो पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 3,217 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निकट अवधि की डिमांड और हवाई किराया के रुझान कंपनी के लिए सहायक बने हुए हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)