Get App

Stocks on Broker's Radar: टीसीएस, टाइटन और बैंक ऑफ बड़ौदा पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

TCS पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वलवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,730 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि लास्ट 2 तिमाही से बायबैक आने की अटकलें थीं। ये साफ नहीं है कि बायबैक से शेयर में तेजी बढ़ेगी। दूसरी तिमाही में CC रेवेन्यू ग्रोथ में थोड़ा सुधार संभव है। Q2 में ऑर्डर के अच्छे आंकड़े संभव है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 09, 2023 पर 11:25 AM
Stocks on Broker's Radar: टीसीएस, टाइटन और बैंक ऑफ बड़ौदा पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
BANK OF BARODA पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 235 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: आज टीसीएस (TCS) का शेयर फोकस में रहेगा। 11 अक्टूबर को कंपनी का बोर्ड बायबैक पर विचार करेगा। CNBC आवाज़ ने 5 अक्टूबर को इस बारे में खबर दी थी। TCS बायबैक पर ने ब्रोकर्स ने अनुमान लगाया है। JP मॉर्गन का कहना है कि कंपनी 18,000 करोड़ रुपये का बायबैक कर सकती है। वहीं IIFL का कहना है कि 18,000-20,000 करोड़ रुपये का बायबैक सभंव है। इनका मानना है कि 4,300-4,500/शेयर के भाव पर बायबैक संभव है। वहीं आज टाइटन (TITAN) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BANK OF BARODA) का शेयर भी ब्रोकरेज हाउसेज के रडार पर आया है। इस पर दो अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों ने अपनी राय दी है।

MORGAN STANLEY ON TCS

मॉर्गन स्टैनली ने टीसीएस पर इक्वलवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,730 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि पिछली 2 तिमाही से बायबैक आने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं। बायबैक से शेयर में तेजी बढ़ेगी ऐसा स्पष्ट नहीं है। दूसरी तिमाही में CC रेवेन्यू ग्रोथ में थोड़ा सुधार संभव है। जबकि Q2 में अच्छे ऑर्डर संभव हैं

TITAN Q2 अपडेट (YoY)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें