Get App

Technical View | Nifty ने बनाया बेयरिश कैंडल, एक्सपर्ट्स ने कहा 17,440 का लेवल होगा अहम, जानें अगले हफ्ते की बाजार की चाल

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.03 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत की तेजी नजर आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2022 पर 7:37 PM
Technical View | Nifty ने बनाया बेयरिश कैंडल, एक्सपर्ट्स ने कहा 17,440 का लेवल होगा अहम, जानें अगले हफ्ते की बाजार की चाल
निफ्टी यदि 17,440 के ऊपर टिके रहने में असफल रहता तो यह लेवल टूटने पर इसमें और गिरावट देखने को मिल सकती है

निफ्टी ने वोलाटाइल ट्रेड करते हुए 13 अप्रैल को दोपहर में पूरे दिन की बढ़त को गंवा दिया। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेस और ऑटो शेयरों ने बाजार को नीचे की ओर खींचने में अहम भूमिका निभाई। निफ्टी 17,600 पर खुला और दिन के उच्च स्तर 17,664 पर पहुंच गया। लेकिन दोपहर में अपनी बढ़त को गंवाकर 17,457 पर लुढ़क गया। अंतत: निफ्टी 55 अंक गिरकर 17,476 पर बंद हुआ।

इसने डेली और वीकली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाया है। इसमें क्लोजिंग का स्तर ओपनिंग लेवल से कम देखने को मिला। इस हफ्ते इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आई।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि चूंकि इंडेक्स 17,450 के अपने तात्कालिक अहम सपोर्ट और पिछले दिन के निचले स्तर को क्लोजिंस बेसिस पर बचाव करने में कामयाब रहा। इसलिए जब तक आने वाले दिनों में इन स्तरों का नहीं तोड़ता तब तक बाजार वापस उछाल सकता है। हालांकि इन स्तरों के नीचे जाने पर निफ्टी में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

14 अप्रैल को महावीर जयंती एवं आंबेडकर जयंती और 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें