Get App

Today's Brokerage top calls: डीमार्ट, एलएंडटी फाइनेंस, वरुण बेवरेजेस, एमसीएक्स, रिलायंस पर रहेगा फोकस

Varun Beverages पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने शेयर का लक्ष्य 1,540 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक हालिया ऊंचाई से शेयर 20% नीचे गिरा है। ब्रोकरेज का कहना है कि मध्यम अवधि में डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। इसके अलावा कर्ज का दबाव घटेगा और ROCE में बढ़त संभव है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 12:35 PM
Today's Brokerage top calls: डीमार्ट, एलएंडटी फाइनेंस, वरुण बेवरेजेस, एमसीएक्स, रिलायंस पर रहेगा फोकस
L&T FINANCE पर मॉर्गन स्टैनली ने इक्वल वेट रेटिंग दी है और ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 95 रुपये प्रति शेयर तय किया है

तीसरी तिमाही में डीमार्ट (D'Mart (AVENUE SUPERMARTS) के मुनाफे में 7% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। कंपनी के रेवेन्यू में 25% की बढ़त नजर आई। लेकिन तीसरी तिमाही के दौरान मार्जिन पर 1% से ज्यादा का दबाव दिखा। वहीं L&T FINANCE का मुनाफा और रेवन्यू दोनों में सालाना आधार पर बढ़त देखने को मिली। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 39.2% बढ़कर 453.6 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी की आय 23.5% बढ़कर 1,931.8 करोड़ रुपये रही। इन दोनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने अपनी राय जाहिर की है। इसके साथ ही आज ब्रोकरेज के टॉप कॉल्स में वरुण बेवरेजेस (Varun Beverages), एमसीएक्स (MCX) और रिलायंस (RELIANCE) आदि शेयर शामिल हैं।

मॉर्गन स्टैनली ने एवन्यू सुपरमार्ट्स पर रेटिंग को डाउनग्रेड करके इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका लक्ष्य 4,590 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 3,853 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन से निराशा हुई है।

JEFFERIES ON Varun Beverages

जेफरीज ने वरुण बेवरेजेस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1,540 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि हालिया ऊंचाई से शेयर 20% नीचे फिसला है। CY23 के अनुमानित P/E के 40x पर शेयर पहुंच गया है। उनका कहना है कि मध्यम अवधि में डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। इसके आगे कंपनी से बेहतर रेवेन्यू और अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद है। इसके अलावा कर्ज का दबाव घटेगा, ROCE में बढ़ोतरी संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें