इंफोसिस (INFOSYS) ने Q4 में अनुमान से कमजोर नतीजे पेश किये हैं। Q4 में डॉलर से आय 2% गिरकर 455.4 करोड़ डॉलर रही। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 2% गिरकर 37441 करोड़ रुपये रही। जबकि कंपनी का मुनाफा 7% गिरकर 6128 करोड़ रुपये रहा। स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट रेटिंग दी है जबकि KOTAK INSTL EQ ने खरीदारी करने की राय दी है। वहीं एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) की सालाना आधार पर Q4 में रिटेल लोन ग्रोथ बढ़कर 29.8% रही। बैंक का ROA 2.12% पर बरकरार रहा। डिपॉजिट 20.8% बढ़कर 18,83,395 लाख रही। जबकि एडवांसेस 16.8% बढ़कर 16,00,586 करोड़ रुपये रहा। जानते हैं ब्रोकरेजेज की स्टॉक पर क्या है राय-
