आज इंटरग्लोब एविएशन (INDIGO) का शेयर फोकस में रहेगा। कंपनी ने एयरबस को 500 A320 फैमिली एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। इंटरग्लोब एविएशन का कहना है कि एयरक्राफ्ट की डिलिवरी 2030-35 के बीच होगी। ऑर्डर-बुक में A320NEO, A321NEO और A321XLR एयरक्राफ्ट शामिल हैं। एयरबस के साथ ये अब तक का सबसे बड़ा सिंगल एयरक्राफ्ट ऑर्डर है। इससे ये स्टॉक फिर से ब्रोकरेज के रडार पर आया है। मॉर्गन स्टैनली ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके साथ ही जेबी केमिकल्स, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा पर भी ब्रोकरेज फर्मों ने दांव लगाया है। जानते हैं किस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की रेटिंग-
