Get App

Chandan Taparia और Rajesh Satpute के दमदार ट्रेड, कराएंगे जोरदार कमाई

किन शेयरों में मिलेंगे दमदार कमाई के मौके ये जानते हैं चंदन तापड़िया और राजेश सातपुते से-

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2020 पर 6:36 PM
Chandan Taparia और Rajesh Satpute के दमदार ट्रेड, कराएंगे जोरदार कमाई

किन शेयरों में मिलेंगे दमदार कमाई के मौके ये जानते हैं चंदन तापड़िया और राजेश सातपुते से-

Motilal Oswal Financial Services के चंदन तपड़िया का कहना है कि गोदरेज प्रॉपर्टी में 1120 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1200 रुपये के लक्ष्य हासिल हो सकता है। ओबरॉय रियल्टी में कुछ दिनों से मुमेंटम नहीं बना है लेकिन इसमें तेजी की पूरी सभावनाएं है। इस शेयर में 585 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। इस शेयर में 540 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए।

चंदन तपड़िया का मानना है कि चोलामंडलम में 358 रुपये के लक्ष्य के लिए लॉन्ग पोजिशन बनाने की सलाह होगी। इस शेयर में 328 रुपये का स्टॉपलॉस लगाए। वहीं बाटा में 1830 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1950 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।

शिल्पा मेडिकेयर में  मुमेंटम जारी रहेगा। इसमें 420-430 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।  

LFS ब्रोकिंग के राजेश सातपुते का कहना है कि चोलामंडलम में ओपन इंटरेस्ट 18 फीसदी है। इस शेयर में आगे भी मुमेंटम जारी रह सकता है। इस शेयर में 336 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 360 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। वहीं पीवीआर में 1990 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2100 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें।

शिल्पा मेडिकेयर में तेजी देखने को मिल रही है। इस शेयर में 380 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 420 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। नेस्को में 785 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजिशन बनाए। इस शेयर में 815-820 रुपये का लक्ष्य हासिल हो सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें