शेयर मार्केट का गणित समझे, सटीक कैलकुलेशन में छुपा है कमाई का मंत्र

ये ऐसे पैमाने हैं जिनसे सही शेयर की पहचान की जा सकती है

अपडेटेड Aug 01, 2020 पर 7:36 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयर मार्केट में कमाई के लिए इसका गणित समझना जरूरी है। SPECULATION के भरोसे कमाई की उम्मीद करना सही स्ट्रैटेजी नहीं है।शेयर मार्केट में कमाई के लिए इसका गणित समझना जरूरी है। SPECULATION के भरोसे कमाई की उम्मीद करना सही स्ट्रैटेजी नहीं है। इसलिए किसी भी कंपनी के शेयर खरीदने से पहले उसे अंकगणित की कसौटी पर कसा जाना चाहिए। मसलन, बैलेंसशीट कैसा है। कितना कैश रिजर्व है, कर्ज की स्थिति, कंपनी का वैल्युएशन कैसा है। ये ऐसे पैमाने हैं जिनसे सही शेयर की पहचान की जा सकती है। आज हम निवेश के लिए वैसी ही कंपनियां चुनकर लाए हैं, जिनके अंकगणित बेहद मजूबत है।

    प्रदीप पंड्या का अंकगणित के हिसाब से कमाई का स्टॉकः SBI LIFE

    प्रदीप का कहना है कि ये इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी है। इंश्योरेंस सेक्टर में इस कंपनी का मार्केट शेयर 13 प्रतिशत है। देश में इंश्योरेंस पेनेट्रेशन सिर्फ 3.7 प्रतिशत है और दुनिया में औसत इंश्योरेंस पेनेट्रेशन 6.3 प्रतिशत है इसलिए इस कंपनी का स्टॉक लेने पर निवेशकों को कमाई हो सकती है।

    हर्षदा सावंत का अंकगणित के हिसाब से कमाई का स्टॉकः INDIAMART INTERMESH

    हर्षदा ने कहा कि मार्च के निचले स्तर 1761 से शेयर 49 प्रतिशत चढ़ा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पहली तिमाही में कंसो मुनाफा 128 प्रतिशत बढ़कर 74 करोड़ हुआ है। पहली तिमाही में कंसो आय 3.9 प्रतिशत बढ़कर 153 करोड़ हो गई है। पहली तिमाही में कंसो EBITDA 99.7 प्रतिशत बढ़कर 73.3 करोड़ हो गया है। इसके अलावा EBITDA मार्जिन में 2.30 प्रतिशत का उछाल दिखाई दिया है। इस स्टॉक को 2350 रुपये के भाव पर Norges बैंक ने 1.48 लाख शेयर खरीदे हैं। हर्षदा का कहना है इसमें निवेश करने से निवेशकों को फायदा हो सकता है।

    वरुण दुबे का अंकगणित के हिसाब से कमाई का स्टॉकः BATA INDIA


    वरुण दुबे ने कहा कि ये फुटवियर इंडस्ट्री में मार्केट लीडर है। देश की सबसे बड़ी फुटवियर रिटेलर कंपनी है। कंपनी के पास 1558 रिटेल आउटलेट हैं। कंपनी के पास Hush Puppies, Scholl जैसे ब्रांड हैं और इसके साथ ही Bubblegummer, Power, CAT जैसे लोकप्रिय ब्रांड भी हैं।

    वरुण ने आगे कहा कि प्रोडक्ट की बड़ी रेंज है जो खासो-आम के बीच मशहूर है। इस कंपनी को आत्मनिर्भर भारत योजना से फायदा होगा। पहले से ही ब्रांड की मजबूत पहचान है और ये कर्ज मुक्त कंपनी है। इसलिए इसमें खरीदारी करने से निवेशकों को फायदा होगा

    सुमित मेहरोत्रा का अंकगणित के हिसाब से कमाई का स्टॉकः SUDARSHAN CHEMICAL

    सुमित ने कहा कि ये कंपनी कलर और पिगमेट का उत्पादन करती है। ये कोटिंग, प्लास्टिक, इंक के लिए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। ये देश की सबसे बड़ी पिगमेंट उत्पादक कंपनी है। कंपनी 85 से ज्यादा देशों को एक्सपोर्ट करती है। ये 30 साल से BSE पर लिस्टेड है। इसलिए इसमें निवेश करने से निवेशकों को कमाई हो सकती है।

    आशीष वर्मा का अंकगणित के हिसाब से कमाई का स्टॉकः CHAMBAL FERTILIZERS & CHEMICALS

    आशीष  ने कहा है कि ये स्टॉक अपने 200 के हाई से करीब 40 रुपये नीचे हैं यानी प्रतिशत के हिसाब से 20 प्रतिशत नीचे है। इसमें प्रोमोटर्स ने लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है  जून 2020 तक प्रमोटर्स हिस्सेदारी बढ़कर 59.92 प्रतिशत हो गई है।

    आशीष ने आगे कहा कि कंपनी ने साल दर साल मुनाफा कमाकर दिया है। पिछले 5 सालों में कंपनी का मुनाफा 24 प्रतिशत बढ़ा है। इसलिए इसमें निवेश करने से निवेशकों का अच्छा फायदा हो सकता है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।