Zee का स्टॉक करीब 2% चढ़ा, जानें कंपनी के नतीजों के बाद ब्रोकरेज का क्या है स्टॉक पर नजरिया

Zee Entertainment पर कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपने FY24-25E EPS में 9-15 प्रतिशत की कटौती की। जबकि JM Financial ने FY24-25 E के लिए EPS को 4-5% घटाया है। वहीं मोतीलाल ओसवाल ने FY24 आय अनुमान में 16% की कटौती की है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने FY24-25E के लिए ईपीएस19 प्रतिशत घटाया है

अपडेटेड May 26, 2023 पर 11:03 AM
Story continues below Advertisement
Zee Entertainment पर Nuvama ने खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य 325 रुपये से घटाकर 265 रुपये तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Zee Entertainment Enterprises Ltd (ZEEL) के शेयर 25 मई को लगभग 1.65 प्रतिशत नीचे खुले। लेकिन जल्द ही थोड़ा चढ़कर ट्रेड करने लगे। फर्म द्वारा मार्च तिमाही में घाटा दर्ज करने के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने अर्निंग ग्रोथ टारगेट को घटा दिया है। आज सुबह 9.18 बजे, जी एंटरटेनमेंट का स्टॉक बीएसई पर 179 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जो पिछले बंद से 0.18 प्रतिशत ऊपर था। जबकि भारत का बेंचमार्क सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत बढ़कर 61,985 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले शुरुआती कारोबार में जी का शेयर 1.65 प्रतिशत टूटकर 175.80 रुपये प्रति शेयर पर आ गया था। जबकि 10.54 मिनट पर शेयर 1.96 प्रतिशत चढ़कर 182.35 रुपये पर पहुंच गया।

    ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपने FY24-25E EPS में 9-15 प्रतिशत की कटौती की है। जबकि JM Financial ने FY24-25 E के लिए अपने EPS में 4-5% की कटौती की है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने विज्ञापन बाजार में धीमी रिकवरी और निरंतर निवेश के कारण अपने FY24 आय अनुमान में 16% की कटौती की है। लेकिन मोटे तौर पर अपने FY25 अनुमान को बनाए रखा है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने FY24-25E के लिए अपने ईपीएस में 19 प्रतिशत की कटौती की है।

    फर्म ने मार्च 2023 में समाप्त तिमाही के लिए 196 करोड़ रुपये के घाटे की सूचना दी। जबकि एक साल पहले की अवधि में कंपनी को 182 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इसकी कुल आय पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,360 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 2,126 करोड़ रुपये रह गई। Q4FY23 में विज्ञापन आय 1119.7 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत गिरकर 1,006 करोड़ रुपये हो गई।


    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं दमदार कमाई

    Kotak Institutional Equities ने जी का लक्ष्य 255 रुपये से घटाकर 225 रुपये तय किया है।

    Nuvama ने Zee Entertainment का लक्ष्य पहले के 325 रुपये से घटाकर 265 रुपये तय किया है। हालांकि इन्होंने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है।

    B&K Securities ने जी पर टैक्टिकल बाय की रणनीति अपनाई है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 274 रुपये से घटाकर 236 रुपये तय किया है।

    जी ने एक बयान में कहा कि उसके मार्च-तिमाही के घरेलू विज्ञापन रेवन्यू में 0.10 प्रतिशत की गिरावट आई है। जो कि "विज्ञापन खर्च में मंदी" के कारण आई है। जी एंटरटेनमेंट के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोहित गुप्ता ने FY23 को मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए एक चुनौतीपूर्ण वर्ष बताया। कमजोर विज्ञापन खर्च, न्यू टैरिफ ऑर्डर (NTO) के कार्यान्वयन में देरी ने पूरे वर्ष जी के प्रदर्शन को प्रभावित किया।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।