Get App

Persistent Systems पर ब्रोकरेज की बिकवाली की सलाह, लेकिन स्टॉक में 11% का उछाल, जानें आगे की रणनीति

Persistent Systems पर नोमुरा ने न्यूट्रल कॉल देकर इसके शेयर का लक्ष्य 6200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि अच्छे एक्जीक्यूशन के चलते कंपनी में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। स्टॉक 37 के मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है। तीसरी तिमाही में रेवेन्यू अनुमान के मुताबिक रहे हैं। कंपनी को मिली डील अच्छी नजर आर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 1:14 PM
Persistent Systems पर ब्रोकरेज की बिकवाली की सलाह, लेकिन स्टॉक में 11% का उछाल, जानें आगे की रणनीति
Persistent Systems पर सिटी रिसर्च ने तीसरी तिमाही में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बिकवाली की राय दी है। ब्रोकरेज ने इस लक्ष्य 5,000 रुपये कर दिया है

Persistent Systems Share Price : आईटी सेक्टर की कंपनी परसिस्टेंट सिस्टम्स का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30.4 प्रतिशत बढ़कर 373 करोड़ रुपये रहा। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 14.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नतीजों के साथ ही कंपनी ने हर शेयर पर 20 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। परसिस्टेंट सिस्टम्स का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 22.6 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 5.7 प्रतिशत बढ़कर 3,062.28 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन में 0.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 14.9 प्रतिशत पर पहुंच गया। इससे पहले लगातार दो तिमाहियों तक इसका मार्जिन 14 प्रतिशत पर स्थिर रहा था।

सिटी ने स्टॉक पर बिकवाली की राय दी है। फिर भी स्टॉक में आज जोरदार तेजी नजर आई। ये आईटी स्टॉक दोपहर 12.21 बजे 11.30 परसेंट या 642.10 रुपये चढ़कर 6325.25 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

BROKERAGES ON PERSISTENT SYSTEMS

NOMURA ON PERSISTENT SYSTEMS

सब समाचार

+ और भी पढ़ें