Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने हाल में कम से कम 5 शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें पेटीएम (Paytm), वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea), एप्टस वैल्यू हाउसिंग (Aptus Value Housing) के अलावा पावर फाइनेंस सेक्टर की 2 कंपनियां- PFC और REC शामिल हैं। ब्रोकरेज की रिपोर्ट्स के चलते आज 29 अगस्त को कारोबार के दौरान ये पांचों शेयर फोकस में बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि इन स्टॉक्स को लेकर एनालिस्ट्स की क्या राय हैं और उन्होंने क्या टारगेट प्राइस दिए हैं
