Get App

Stocks to Buy: इन 5 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, मिल सकता है 55% तक का रिटर्न; क्या आप लगाएंगे दांव?

Stocks to Buy: शेयर बाजार में अनिश्चितता के बीच कई बड़े ब्रोकरेज हाउस 5 भारतीय स्टॉक्स पर बुलिश नजर आ रहे हैं। डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, सीमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की इन कंपनियों में ब्रोकरेज को आने वाले समय में 55 प्रतिशत तक रिटर्न की संभावना दिख रही है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 15, 2026 पर 6:33 PM
Stocks to Buy: इन 5 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, मिल सकता है 55% तक का रिटर्न; क्या आप लगाएंगे दांव?
Jefferies ने सरकारी डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics पर 6,220 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार चढाव और बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच ब्रोकरेज हाउस कुछ चुनिंदा स्टॉक्स पर बुलिश हैं। डिफेंस, सीमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और फिनटेक जैसे सेक्टर में मजबूत ग्रोथ की संभावना जताई जा रही है। बड़े ऑर्डर बुक, क्षमता विस्तार और सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए इन कंपनियों पर पॉजिटिव राय दी गई है। आइए जानते हैं उन 5 स्टॉक्स के बारे में, जिनमें ब्रोकरेज को 55 प्रतिशत तक का संभावित रिटर्न दिख रहा है।

Ambuja Cements

JM Financial ने Ambuja Cements पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखते हुए 635 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक यह मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 36 प्रतिशत तक की संभावित बढ़त दिखाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी एकीकृत सीमेंट प्लेटफॉर्म की दिशा में आगे बढ़ रही है, जहां क्षमता विस्तार और लागत नियंत्रण पर साफ रणनीति काम कर रही है। इससे कंपनी की ऑपरेटिंग एफिशिएंसी और मार्केट पोजिशन दोनों मजबूत हो सकती हैं।

Motilal Oswal ने भी Ambuja Cements पर भरोसा जताया है। ब्रोकरेज ने 600 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तरों से लगभग 33 प्रतिशत अपसाइड का संकेत देता है। उनके मुताबिक मजबूत बैलेंस शीट और लागत नियंत्रण की क्षमता कंपनी को सीमेंट सेक्टर में बढ़त देती है। इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग की स्थिर मांग आने वाले समय में वॉल्यूम ग्रोथ को सहारा दे सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें