शेयर बाजार (Stock Markets) शुक्रवार 15 दिसंबर को भी अपनी जबर्दस्त तेजी बरकरार रखते हुए नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 71,000 का लेवल क्रॉस किया। एनएसई निफ्टी भी नए हाई को टच कर गया। इससे शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की पूंजी 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुख और विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश जारी रहने से घरेलू बाजार में तेजी आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह 70,804.13 पर खुला। कुछ ही देर के अदंर यह 569.88 पॉइंट्स उछलकर 71,084.08 के नए हाई पर पहुंच गया। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (m-cap) शुरुआती कारोबार में 357 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।
