BSE Share Price: इस ऐलान पर थमी तीन दिनों की गिरावट, 6% फिसलने के बाद 6% की रिकवरी

BSE Share Price: तीन दिनों में 6 फीसदी से अधिक टूटने के बाद बीएसई के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी का रुझान दिखा। ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते यह करीब 6 फीसदी उछल गया। यह तेजी बीएसई के ऐलान पर आई है। जानिए बीएसई के किस ऐलान पर शेयर रॉकेट बने हैं और एक साल में इसके शेयरों की चाल कैसी रही है?

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
BSE के शेयरों की तीन दिनों से चल रही गिरावट बोनस इश्यू के ऐलान पर थमी है।

BSE Share Price: तीन दिनों में 6 फीसदी से अधिक टूटने के बाद बीएसई के शेयरों में आज अच्छी खरीदारी का रुझान दिखा। ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते यह करीब 6 फीसदी उछल गया। यह तेजी इसलिए आई क्योंकि बीएसई ने ऐलान किया है कि बोर्ड की अगली बैठक में बोनस शेयरों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। यह बैठक 30 मार्च को होगी। इस ऐलान पर बीएसई पर शेयर आज इंट्रा-डे में 5.82 फीसदी उछलकर 4,735.00 रुपये पर पहुंच गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन मुनाफावसूली के बावजूद यह मजबूत स्थिति में है। आज एनएसई पर यह 4.90 फीसदी की तेजी के साथ 4,694.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

पहले भी बोनस बांट चुकी है BSE

बीएसई के शेयरों की तीन दिनों से चल रही गिरावट बोनस इश्यू के ऐलान पर थमी है। बोनस इश्यू को लेकर अभी रेश्यो और रिकॉर्ड डेट जैसा कुछ तय नहीं हुआ है। यह पहली बार नहीं है जब बीएसई ने बोनस इश्यू को लेकर कोई ऐलान किया। इससे पहले फरवरी 2022 में ऐलान हुआ था जिसकी एक्स-डेट 21 मार्च 2022 थी। उस समय बोनस रेश्यो 2:1 था यानी कि हर एक शेयर पर शेयरहोल्डर्स को दो बोनस शेयर मिले थे।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

बीएसई के शेयरों ने ताबड़तोड़ स्पीड से निवेशकों का पैसा बढ़ाया है। इसके शेयर एनएसई पर 3 फरवरी 2017 को लिस्ट हुए थे और आईपीओ निवेशकों का पैसा यह करीब 13 गुना बढ़ा चुका है। अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो भी शेयरों ने खूब पैसा बरसाया है। पिछले साल 23 जुलाई 2024 को यह 2115.00 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से छह ही महीने में यह करीब 190 फीसदी उछलकर 20 जनवरी 2025 को 6133.40 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस रिकॉर्ड हाई से यह 24 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

Stock Market: खरीदें या बेचें, एक्सपर्ट्स से जानें किन शेयरों में कौन सी स्ट्रैटेजी से बनेगा मुनाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।