Get App

अभी और रुलाएगा बाजार? स्मॉलकैप शेयरों की पिटाई से डूबे ₹9 लाख करोड़, कुल घाटे का करीब 50%

Bse SmallCap Shares: स्मॉलकैप शेयरों ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया और रिटर्न के मामले में लार्जकैप शेयरों को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ा था। 1 अप्रैल 2023 से 19 फरवरी, 2024 तक बीएसई सेंसेक्स का रिटर्न 24% रहा, जबकि इसके मुकाबले बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने 71% का रिटर्न दिया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 15, 2024 पर 9:48 AM
अभी और रुलाएगा बाजार? स्मॉलकैप शेयरों की पिटाई से डूबे ₹9 लाख करोड़, कुल घाटे का करीब 50%
14 मार्च को स्मॉलकैप में रिकवरी हुई और BSE स्मॉलकैप इंडेक्स 3% से अधिक बढ़ गया

Bse SmallCap Shares: शेयर बाजार में 19 फरवरी के बाद से भारी गिरावट आई है। सबसे ज्यादा पिटाई स्मॉलकैप शेयरों (SmallCap Shares) की हुई है। यह पिटाई इतनी जबरदस्त थी कि निवेशकों की करीब 9 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई। यह शेयर बाजार में निवेशकों की डूबी कुल संपत्ति का 50% से भी अधिक है। हालांकि 14 मार्च को स्मॉलकैप में रिकवरी हुई। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3% से अधिक बढ़ गया। इससे पहले 19 फरवरी से अबतक इंडेक्स में करीब 12% की गिरावट आई थी।

स्मॉलकैप शेयरों ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया और रिटर्न के मामले में लार्जकैप शेयरों को काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ा था। 1 अप्रैल 2023 से 19 फरवरी, 2024 तक बीएसई सेंसेक्स का रिटर्न 24% रहा, जबकि इसके मुकाबले बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने 71% का रिटर्न दिया।

हालांकि पिछले 3 हफ्तों से स्मॉलकैप शेयरों में कई कारणों से गिरावट देखी जा रही है। इसमें एक मार्केट ऑपरेटक से जुड़े संस्थाओं पर ED के छापे, सेबी चेयरपर्सन की बाजार में 'बुलबुला' बनने की टिप्पणी और स्मॉलकैप-मिडकैप सेगमेंट म्यूचुअल फंड स्कीमों को 'लिक्विडिटी स्ट्रेस टेस्स' के लिए कहना आदि शामिल है। बाजार भागीदार इस बात से भी चिंतित हैं कि RBI शेयर बाजार में पैसों के फ्लो को रोकने का प्रयास कर सकता है।

इन स्मॉलकैप शेयरों को हुआ सबसे ज्यादा घाटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें