Get App

10 हजार टावर लीज पर देगा BSNL, सरकार को ढाई हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद

सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि BSNL को 10,000 टावर लंबी अवधि के लिए लीज पर देने को दूरसंचार विभाग ने हरी झंडी दे दी है। PPP मॉडल के तहत कंपनी ये टावर लीज पर देगी। इसी महीने BSNL बोलियां मंगाना शुरू करेगा। थर्ड पार्टी वेंडर को ये टावर लीज पर दिए जाएंगे। थर्ड पार्टी वेंडर ही इन टावर को मैनेज करेंगे

Aseem Manchandaअपडेटेड Apr 17, 2023 पर 3:33 PM
10 हजार टावर लीज पर देगा BSNL, सरकार को ढाई हजार करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद
बीएसएनएल के टावर लीज पर लेने के लिए Data Infra Trust, ATC और Indus Tower जैसी कंपनियां बोली लगा सकती हैं

दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल (BSNL) के 10 हजार टावर लीज पर देने को मंजूरी दे दी है। बीएसएनएल द्वारा ये टावर्स लंबी अवधि के लिए लीज पर दिये जायेंगे। टावर थर्ड पार्टी वेंडर को पीपीपी मॉडल के तहत लीज पर दिए जाएंगे। सरकार को इससे दो से ढाई हजार करोड़ मिलने की उम्मीद है। टावर्स को लीज पर दिये जाने की मंजूरी मिलने के बाद बीएसएनएल इसके लिए बोलियां मंगा सकता है। बीएसएएनएल द्वारा इसी महीने टावर्स लीज पर दिये जाने के लिए बिड्स आमंत्रित किये जायेंगे।

इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि दूरसंचार विभाग ने BSNL द्वारा 10,000 टावर लंबी अवधि के लिए लीज पर देने को हरी झंडी प्रदान कर दी है। कंपनी ये टावर PPP मॉडल के तहत लीज पर देगी। BSNL इसी महीने बोलियां मंगाने की शुरुआत करेगा। ये टावर थर्ड पार्टी वेंडर को लीज पर दिए जाएंगे। इसके बाद थर्ड पार्टी वेंडर ही इन टावर को मैनेज करेंगे।

मार्च में थोक महंगाई दर 29 महीने के निचले स्तर पर गिरकर रही 1.34%

असीम ने आगे कहा कि एयरटेल (Airtel) के पास पहले से टावर किराये पर हैं। इसके साथ ही रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पास भी किराए पर टावर मौजूद हैं। माना जा रहा है कि दूरसंचार विभाग के इस फैसले के बाद बीएसएनएल के टावर लीज पर लेने के लिए डेटा इंफ्रा ट्रस्ट (Data Infra Trust), एटीसी (ATC), इंडस टावर (Indus Tower) जैसी कंपनियां बोली लगा सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें