कल बुधवार को वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दायरे में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव नजर आया। मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि IT, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी नजर आई। बाजार के अंत में सेंसेक्स 150 प्वाइंट चढ़कर 79,106 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 प्वाइंट चढ़कर 24,144 पर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी बैंक 105 प्वाइंट गिरकर 49,727 पर बंद हुआ। मिडकैप 334 प्वाइंट गिरकर 56,547 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
