BTST/STBT Calls: गुरूवार 22 अगस्त को सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 148 प्वाइंट चढ़कर 81 हजार 53 पर बंद हुआ। निफ्टी 41 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 812 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली। मिडकैप 401 प्वाइंट चढ़कर 58,845 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 300 प्वाइंट चढ़कर 50,986 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का BTST कॉल - Maruti Suzuki
शिल्पा राउत ने बीटीएसटी कॉल देते हुए मारुति सुजुकी की अगस्त की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने सलाह है। उन्होंने कहा कि इसमें 10500 के स्ट्राइक वाली कॉल 126 रुपये पर खरीदें। इसमें 170 से 200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 85 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
प्रकाश गाबा ने कहा कि कल कमाई के लिए गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 1441 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1480 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 1425 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का BTST कॉल - ICICI Lombard
प्रशांत सावंत ने कल कमाई करने के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2081 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2055 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। उनका कहना है कि कल इसमें 2150 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Astral
मानस जायसवाल ने कहा कि कल कमाई के लिए एस्ट्रल के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 1957 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2000 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 1939 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
5Paisa.com के रुचित जैन का BTST कॉल - Pidilite
5Paisa.com के रुचित जैन ने कल कमाई करने के लिए पिडीलाइट के शेयर में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3130 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3090 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। कल के दिन इसमें 3200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - ICICI Bank
अमित सेठ ने कहा कि कल कमाई के लिए आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 1191 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1175 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 1220 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)