BTST/STBT Calls: गुरूवार 22 अगस्त को सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 148 प्वाइंट चढ़कर 81 हजार 53 पर बंद हुआ। निफ्टी 41 प्वाइंट चढ़कर 24 हजार 812 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली। मिडकैप 401 प्वाइंट चढ़कर 58,845 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 300 प्वाइंट चढ़कर 50,986 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी देखने को मिली। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
