Get App

बजट 2023: बजट से पहले दिग्गजों के सुझाये इन 4 शेयर्स में खरीदारी करने से मिलेगा तगड़ा मुनाफा

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले स्टॉक के रूप में राजेश सातपुते ने DRL पर खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसे 4387 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। उनके मुताबिक इसमें 4450 से 4500 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। राजेश ने स्टॉक पर 4350 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 12:51 PM
बजट 2023: बजट से पहले दिग्गजों के सुझाये इन 4 शेयर्स में खरीदारी करने से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
SUNDRAM FASTNERS पर संजीव होता ने 1120 रुपये के टारगेट के लिए खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने मिडकैप सेगमेंट से इस स्टॉक को चुना है

मेटल सेक्टर के लिए लगातार दूसरा दिन चमक भरा नजर आया है। दूसरे दिन मेटल शेयरों में अच्छी तेजी देखन को मिल रही है। F&O GAINERS में सबसे ज्यादा मेटल शेयर दिखाई दे रहे हैं। CLSA ने TATA STEEL, JSPL, HINDALCO और JSW STEEL के लक्ष्य बढ़ाते हुए कहा कि चीन में तेज री-ओपनिंग मेटल सेक्टर के लिए बड़ी राहत देखने को मिलेगी। वहीं बैंक ऑफ जापान ने अपनी मॉनटरी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं किया है। इस खबर ने भी बाजार में जोश भरा है। ऐसे में चार एक्सपर्ट ने आज के लिए चार मुनाफे वाले ट्रेड सुझाये हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में सच्चितानंद उत्तेकर द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, प्रकाश गाबा द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक राजेश सातपुते ने सुझाया और संजीव होता ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः LUPIN (लुपिन)

सच्चितानंद उत्तेकर ने LUPIN के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 740 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 24.90 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 29 से 30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 17 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः JSPL (जेएसपीएल)

प्रकाश गाबा ने एफ एंड ओ सेक्टर से JSPL पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि JSPL का स्टॉक फ्यूचर में 599 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 612 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 590 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें