Get App

Budget 2026: बजट में चांदी पर होगा बड़ा ऐलान? MCX पर इस कारण भारी प्रीमियम पर बिक रही चांदी

Silver Prices: चांदी की कीमतों में हाल के महीनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और यह रफ्तार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार बढ़ती मांग के बीच चांदी के आयात यानी इंपोर्ट में भी तेज उछाल आया है। भारत अपनी चांदी की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा विदेशी से इंपोर्ट के जरिए पूरा करता है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 5:15 PM
Budget 2026: बजट में चांदी पर होगा बड़ा ऐलान? MCX पर इस कारण भारी प्रीमियम पर बिक रही चांदी
Silver Prices: एमसीएक्स पर चांदी के वायदा भाव 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए

Silver Prices: चांदी की कीमतों में हाल के महीनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और यह रफ्तार अब भी थमने का नाम नहीं ले रही। लगातार बढ़ती मांग के बीच चांदी के आयात यानी इंपोर्ट में भी तेज उछाल आया है। भारत अपनी चांदी की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा विदेशी से इंपोर्ट के जरिए पूरा करता है। इसी बढ़ते इंपोर्ट बिल पर लगाम लगाने के लिए बाजार को उम्मीद है कि आगामी आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को बढ़ा सकती हैं। इस आशंका ने बाजार में पहले से ही हलचल मचा दी है और इसके चलते चांदी अब भारी प्रीमियम पर कारोबार कर रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में चांदी का इंपोर्ट पिछले महीने से 79.7 प्रतिशत बढ़कर 0.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, अप्रैल से दिसंबर की अवधि में चांदी का इंपोर्ट सालाना आधार पर करीब 129 प्रतिशत उछलकर 7.77 अरब डॉलर हो गया। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.39 अरब डॉलर रहा था। आमतौर पर त्योहारों के मौसम में चांदी का इंपोर्ट अपने पीक पर होता है, लेकिन इस साल फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी इस तरह की तेज बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है।

पिछले साल बजट में सरकार ने चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया था। इसका मकसद तस्करी पर लगाम लगाना और घरेलू बाजार के लिए मेटल को ज्यादा आकर्षक बनाना था। फिलहाल, 6 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 3 प्रतिशत जीएसटी मिलाकर चांदी की लैंडेड कॉस्ट तय होती है, जिस पर देश में इसकी खरीद-बिक्री होती है।

हालांकि, मांग में तेज उछाल के चलते चांदी का इंपोर्ट अचानक बढ़ गया है। इसे देखते हुए बाजार में यह चर्चा तेज है कि सरकार इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं। ट्रेडबुल्स सिक्योरिटीज के भाविक पटेल का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “इसी आशंका के चलते बुलियन डीलर पहले से ही कीमतों पर प्रीमियम वसूल रहे हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें