Budget 2026 Expectations for Defence Sector: भारत के ग्लोबल सुपरपावर यानी वैश्विक महाशक्ति बनने की प्रक्रिया में डिफेंस सेक्टर लॉन्ग-टर्म थीम बना हुआ है। पिछले साल के बजट से निफ्टी डिफेंस (Nifty Defence) इंडेक्स 21% से ऊपर चढ़ा है। इसे मेक इन इंडिया (Make in India) पर सरकार के फोकस और स्वदेशी पर सरकार के फोकस के साथ-साथ दुनिया भर में बढ़ते तनाव से सपोर्ट मिला। पिछले साल 2025 के बजट में डिफेंस सेक्टर का आवंटन 9.5% बढ़कर ₹6.81 लाख करोड़ किया गया था। अब इस साल भी डिफेंस सेक्टर के आवंटन में बढ़ोतरी का इंतजार है। हालांकि मौजूदा जियो-पॉलिटिकल माहौल में जानकारों का रुझान इसे लेकर मिला-जुला है।
