Budget Picks: बजट से पहले दिग्गजों के रडार पर आए ये 2 शेयर, दांव लगा बजट तक कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा

Budget Picks: मानस जयसवाल ने बजट पिक्स के तौर पर बजाज ऑटो के शेयर को चुना है। उनका कहना है कि स्टॉक ने 5000 रुपये से दमदार रैली देखी है। स्टॉक में इस लेवल के आसपास हायर टॉप हायर बॉटम बनते देखा है।

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 11:58 AM
Budget Picks 2024: इस साल आम चुनाव है इसलिए एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। उससे पहले आज यानी 29 जनवरी को फरवरी सीरीज की दमदार शुरुआत हुई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Budget Picks 2024:  इस साल आम चुनाव है इसलिए एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। उससे पहले आज यानी 29 जनवरी को फरवरी सीरीज की दमदार शुरुआत हुई। निफ्टी 1% से ज्यादा चढ़कर 21600 के करीब पहुंचा है। RIL, ICICI BANK, HDFC बैंक और L&T जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी 700 प्वाइंट के उछाल के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। इस बीच सरकारी कंपनियों में फिर तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSE INDEX करीब 2% उछला है। REC और PFC 4 से 5% उछले है। क्रूड में तेजी से ONGC 4% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं NBFCs, सीमेंट और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ पर दो एक्सपर्ट ने ऐसे पिक्स के बारे में बताया जो बजट से पहले खरीदने पर उनमें बजट तक या उसके बाद जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।

    तो आइए डालते हैं एक्सपर्ट्स के बताए उनके बजट पिक्स पर एक नजर।

    मानस जयसवाल का बजट पिक्स

    BAJAJ AUTO- मानस जयसवाल ने बजट पिक्स के तौर पर बजाज ऑटो के शेयर को चुना है। उनका कहना है कि स्टॉक ने 5000 रुपये से दमदार रैली देखी है। स्टॉक में इस लेवल के आसपास हायर टॉप हायर बॉटम बनते देखा है। हालांकि बीच में स्टॉक में कंसोलिडेशन का दौर देखने को मिला था लेकिन लास्ट सेंशन में स्टॉक में फ्रेश ब्रेकआउट और वॉल्यूम के साथ रैली देखने को मिली है। लिहाजा बजाज ऑटो में पोजिशन नजरिया रख खरीदारी करने की राय होगी। इस स्टॉक में 8400 रुपये के लक्ष्य हासिल हो सकते है। इसके लिए 7190 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।


    मयूरेश जोशी का बजट पिक्स

    Power mech projects- मयूरेश जोशी का कहना है कि अधिकतर बाजार जानकारों का मानना है कि सरकार इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च को आगे भी जारी रखेगी। इसी के मद्देनजर Power mech projects मुझे बजट पिक्स के तौर पर काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि कंपनी मौजूदा समय में पावर बेस्ड बिजनेस में अच्छी पकड़ रखती है। कंपनी की इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट भी काफी अच्छी है। कंपनी के ऑर्डरबुक भी काफी मजबूत है। कोल इंडिया और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कंपनी को बड़े ऑर्डर मिले है, जिसके चलते कंपनी की मार्जिन में काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला।

    मयूरेश जोशी ने आगे कहा कि स्टॉक में मौजूदा स्तर से 20 फीसदी की अपसाइड दिखती है। लिहाजा इस स्टॉक में 6080 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।

    Top Picks: दिन के हाई पर बाजार, इंट्राडे में तगड़े मुनाफे के लिए एक्सपर्ट्स ने इन शेयरों पर खेला दांव

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।