Top Picks: अदाणी ग्रुप शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 5% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही अदाणी पोर्ट, ACC, अंबुजा और कैश के शेयरों में भी 2 से 5% तक की तेजी देखने को मिली। इस बीच कमजोर नतीजों के बाद AU बैंक में तेज गिरावट आई। AU बैंक का भाव 8% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना । तीसरी तिमाही में बढ़े NPA ने बाजार की फिक्र बढ़ाई है। इस बीच सरकारी कंपनियों में फिर तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSE INDEX करीब 2% उछला है। REC और PFC 4 से 5% उछले है। क्रूड में तेजी से ONGC 4% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं NBFCs, सीमेंट और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर एक डालते हैं एक नजर।
Godrej Consumer-प्रकाश गाबा ने प्रकाश गाबा में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1200 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 1148 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Godrej Properties- मानस जयसवाल ने Godrej Properties में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2375 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 2375 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Can Fin Homes (Fut)-कविता जैन ने Can Fin Homes में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 790/800 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 763 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Canara Bank- आशीष बहेती ने Canara Bank में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 475/480 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 455 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Krishna Medical- मयूरेश जोशी ने Krishna Medical में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 2400/2420 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 1980 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
Ambuja Cements- राजेश सातपुते ने Ambuja Cements में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 580/600 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 555 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
सच्चिदानंद उत्तेकर की पसंद
Siemens-सच्चिदानंद उत्तेकर ने Siemens में खरीदारी की राय दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 4320 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 4160 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।