Budget Picks 2024: इस साल आम चुनाव है इसलिए एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश होगा। उससे पहले आज यानी 29 जनवरी को फरवरी सीरीज की दमदार शुरुआत हुई। निफ्टी 1% से ज्यादा चढ़कर 21600 के करीब पहुंचा है। RIL, ICICI BANK, HDFC बैंक और L&T जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी 700 प्वाइंट के उछाल के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहा है। इस बीच सरकारी कंपनियों में फिर तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSE INDEX करीब 2% उछला है। REC और PFC 4 से 5% उछले है। क्रूड में तेजी से ONGC 4% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं NBFCs, सीमेंट और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ पर दो एक्सपर्ट ने ऐसे पिक्स के बारे में बताया जो बजट से पहले खरीदने पर उनमें बजट तक या उसके बाद जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है।
