Bulk & Block deals: निवेशकों की नजरें स्टॉक मार्केट में ब्लॉक डील और बल्क डील पर लगी रहती है। यहां ऐसे ही 12 स्टॉक्स की डिटेल्स दी जा रही है, जिनमें गुरुवार 17 अप्रैल को ब्लॉक डील और बल्क डील्स हुई थी। इन डील्स में मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड और बोफा सिक्योरिटीज जैसे दिग्गजों ने भी हिस्सा लिया। चेक करें इन 12 स्टॉक्स की लिस्ट और किसने कितने शेयर किस भाव पर खरीदें, इसकी डिटेल्स भी।
बोफा सिक्योरिटीज यूरोप SA ने फ्यूजन फाइनेंस के 6,70,741 शेयर यानी 0.51 फीसदी हिस्सेदारी 158.21 रुपये के औसत भाव पर खरीदी, जबकि देवेश सचदेव ने 4,00,000 शेयर 11.32 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
जयदीप चंदूभाई कोटवानी ने गंगा फोर्जिंग के 18,00,408 शेयर 4.84 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे, जबकि स्मितल सुरेश ठक्कर ने 22,19,408 शेयर 4.79 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
लक्ष्मी व्यंकटेश एंटरप्राइजेज ने ग्लोबसिक्योर टेक्नो के 1,10,000 शेयर 13.94 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
यूनिटी एसोसिएट्स ने हैथवे केबल एंड डेटाकॉम के 95,05,000 शेयर औसतन 13.89 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
मूंदड़ा होम्स प्राइवेट लिमिटेड ने केसोराम इंडस्ट्रीज के 25,16,918 शेयर 3.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
कृष्णा ग्लोबल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड ने मोस यूटिलिटी के 1,30,000 शेयर 252.81 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे।
जिमखाना पार्टनर्स एलपी ने पैरागॉन फाइन एससी के 1,11,600 शेयर 69.74 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
सिल्फ टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने विकास लाइफकेयर के 2,12,61,803 शेयर 2.52 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
लक्समी इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने विनसम यार्न के 3,99,751 शेयर 1.66 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
नेक्स्ट ऑर्बिट ग्रोथ फंड III ने परमेश्वर मेटल के 84,000 शेयर 65.21 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।
अंगदी विश्वनाथ शिवप्रभा ने बोधि ट्री मल्टीमीडिया के 5,16,485 शेयर 0.18 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे।