Bulk deals: ICICI प्रूडेंशियल ने यथार्थ हॉस्पिटल में खरीदे 2.3% शेयर, इन शेयरों में भी हुई बल्क डील

Bulk deals: ग्रीन पोर्टफोलियो प्राइवेट लिमिटेड - सुपर 30 डायनेमिक फंड ने कृष्णा वेंचर्स लिमिटेड में 92.47 रुपये की औसत कीमत पर 70,645 शेयर खरीदे। कृष्णा वेंचर्स के शेयरों में आज 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह स्टॉक 93 रुपये के भाव पर बंद हुआ है

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 9:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के शेयरों में आज 3 जुलाई को बड़ी बल्क डील देखी गई।

Bulk deals: यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के शेयरों में आज 3 जुलाई को बड़ी बल्क डील देखी गई। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 14.5 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कि 2.3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों की खरीदारी 405 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर की गई। यथार्थ हॉस्पिटल के शेयरों में आज 0.64 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक 414.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 3,558 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 504.90 रुपये और 52-वीक लो 306.10 रुपये है।

प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज में 25 लाख शेयर या 2.9 फीसदी हिस्सेदारी 405.07 रुपये की औसत कीमत पर बेची।

इन शेयरों में भी Bulk deal


ग्रीन पोर्टफोलियो प्राइवेट लिमिटेड - सुपर 30 डायनेमिक फंड ने कृष्णा वेंचर्स लिमिटेड में 92.47 रुपये की औसत कीमत पर 70,645 शेयर खरीदे। कृष्णा वेंचर्स के शेयरों में आज 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह स्टॉक 93 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 100 करोड़ रुपये है।

एलारा इंडिया ऑपरच्युनिटीज फंड लिमिटेड ने धर्मराज क्रॉप गार्ड लिमिटेड में 2 लाख शेयर 305.24 रुपये की औसत कीमत पर बेचे। धर्मराज क्रॉप गार्ड के शेयरों में आज 0.15 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 298 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 1,007.16 करोड़ रुपये है।

थिंक इंडिया ऑपरच्युनिटीज मास्टर फंड एलपी ने आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड में 2.23 लाख शेयर 796.6 रुपये की औसत कीमत पर बेचे हैं। कंपनी के शेयरों में आज 3.14 फीसदी की रैली देखी गई। यह स्टॉक NSE पर 805.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 3,454.79 करोड़ रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।