Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 26 जून को लगातार तीसरे दिन तगड़ी उछाल देखने को मिली। बुल्स गैंग बाजार पर बुरी तक हावी दिखे। सेंसेक्स 1,000.36 अंक या 1.21 फीसदी उछलकर 83,755.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी ने 304.25 अंकों की छलांग लगाते हुए साल 2025 में पहली बार 25,500 का स्तर पार करके 25,549.00 पर क्लोजिंग दी। यह तेजी जून सीरीज की एक्सायरी के दिन देखने को मिली और निफ्टी ने लगातार चौथे महीने तेजी के साथ सीरीज पूरी की है।
