SIS Shares: एसआईएस के शेयरों में आज बिकवाली का दबाव ऐसे समय में दिखा, जब इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 150 करोड़ रुपये के बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बोर्ड ने 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले 37.12 शेयरों को शेयरहोल्डर्स से वापस खरीदने यानी कि बायबैक की मंजूरी दी है। इसका प्राइस भी फिक्स हो चुका है। वहीं शेयर प्राइस मूवमेंट की बात करें को आज बीएसई पर यह 3.80 फीसदी की गिरावट के साथ 329.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से 18 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर बायबैक के ऐलान के बावजूद संभवत: यह गिरावट इसलिए है क्योंकि कंपनी ने अभी बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट का खुलासा नहीं किया है।
