Get App

बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत के बाद रिकवरी, ये चारों स्टॉक्स करायेंगे तगड़ी कमाई

Torrent Pharma पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 70.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 95/110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 39 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 07, 2023 पर 12:44 PM
बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत के बाद रिकवरी, ये चारों स्टॉक्स करायेंगे तगड़ी कमाई
CDSL पर रोहन मेहता ने मिडकैप सेगमेंट से 1182 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में सुस्त शुरुआत के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली। रिलायंस, टाइटन, TCS और M&M के दम पर रिकवरी नजर आई। इनके बलबूते निफ्टी 19500 के करीब पहुंच गया। हालांकि बैंक निफ्टी में दबाव कायम नजर आया। जबकि मिडकैप फ्लैट कारोबार करते नजर आये। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने टोरेंट फार्मा पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने अपोलो टायर्स में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने लॉरस लैब्स पर दांव लगाया। जबकि शर्मिला जोशी ने सीडीएसएल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Torrent Pharma

प्रशांत सावंत ने Torrent Pharma के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 1900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 70.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 95/110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 39 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Apollo Tyres Future

मानस जायसवाल ने Apollo Tyres पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Apollo Tyres में 412 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 432 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 408 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें