Buzzing stocks : CNG के लिए घट सकता है APM गैस आवंटन, IGL और MGL के शेयरों में जोरदार ऐक्शन

Stock in news: अप एंड डाउन मूव के आधार पर सरकार द्वारा किए जाने वाले एपीएम गैस एलोकेशन में एक बार फिर से कटौती की संभावना है। एक्विरियस की गैस एलोकेशन रिपोर्ट के मुताबित सरकार CNG के लिए APM गैस आवंटन घटा सकती है। CNG के लिए होने वाला यह आवंटन 50 फीसदी से घटाकर 40 फीसदी किया जाना संभव है। इस तरह CNG के लिए APM गैस आवंटन में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Apr 11, 2025 पर 1:37 PM
Story continues below Advertisement
एक्विरियस की गैस एलोकेशन रिपोर्ट के मुताबित सरकार CNG के लिए APM गैस आवंटन घटा सकती है

Hot stocks : आज सुबह से ही IGL और MGL के शेयर खबरों में हैं। इन शेयरों में आज काफी एक्शन देखने को मिली है। बुधवार को भी इन शेयरों में बिकवाली हुई थी। इस गिरावट की वजह पर नजर डालें तो सरकार CNG के लिए APM गैस आवंटन घटा सकती है। इस खबर के चलते इन शेयरों पर दबाव बना था। इसके अलावा दिल्ली की इलेक्ट्रिकल व्हीकल पॉलिसी के कारण भी IGL के शेयरों की पिटाई हुई थी। लेकिन आज के कारोबारी सत्र में ये शेयर दबाव से उबरते दिखे है। फिलहाल एमजीएल का शेयर 35.05 रुपए यानी 2.82 फीसदी की बढ़त के साथ 1280 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,286 रुपए और दिन का लो 1,238.65 रुपए है।

IGL के शेयरों की बात करें तो फिलहाल ये शेयर भी 0.07 रुपए यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 175 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 180.55 रुपए और दिन का लो 172.84 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 4,873,714 शेयर और मार्केट कैप 24,493 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।

इसके अलावा अप एंड डाउन मूव के आधार पर सरकार द्वारा किए जाने वाले एपीएम गैस एलोकेशन में एक बार फिर से कटौती की संभावना है। एक्विरियस की गैस एलोकेशन रिपोर्ट के मुताबित सरकार CNG के लिए APM गैस आवंटन घटा सकती है। CNG के लिए होने वाला यह आवंटन 50 फीसदी से घटाकर 40 फीसदी किया जाना संभव है। इस तरह CNG के लिए APM गैस आवंटन में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है।


Market correction : बाजार गिरा, निवेशकों का भरोसा हिला, मार्च में बंद किए गए 51 लाख SIP अकाउंट!

इसके अलावा अगर हम रिप्लेसमेंट की बात है तो जो न्यू वेल गैस (New Well Gas (NWG) कोटा है उसे रिप्लेस किया जाएगा। इसका तरीका बहुत सिंपल है। ऑयल कीमतों में New Well Gas की हिस्सेदारी 12 फीसदी की जा सकती है। इससे ब्लेंडेड आधार पर कंपनियों की लागत 2-3 फीसदी बढ़ेगी। अगले 4-6 तिमाही में CNG के लिए NWG से रिप्लेसमेंट संभव है। चूंकि APM गैस की तुलना में न्यू वेल गैस की लागत ज्यादा होती है इसलिए NWG से होने वाले रिप्लेसमेंट के कारण गैस वितरण कंपनियों के मुनाफे में 2-3 फीसदी की कमी आ सकती है। जिससे इन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।