Get App

Buzzing Stocks: अदाणी पावर से लेकर टाटा मोटर्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 2 मई को हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 80 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती हैं

Vikrant singhअपडेटेड May 02, 2024 पर 7:50 AM
Buzzing Stocks: अदाणी पावर से लेकर टाटा मोटर्स तक, आज इन 10 शेयरों पर निवेशक रखें नजर
Buzzing Stocks: कारोबार के 2 हिस्सों में बंटने के चलते गोदरेज ग्रुप के शेयर आज फोकस में रहेंगे

Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी के आज 2 मई को हरे निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 127.50 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती हैं। इन शेयरों में अदाणी पावर से लेकर जिंदल स्टेनलेस तक शामिल हैं।

1. आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

कोल इंडिया, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अजंता फार्मा, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, ब्लू स्टार, सिएट, CIE ऑटोमोटिव इंडिया, कोफोर्ज, डाबर इंडिया, फेडरल बैंक, JBM ऑटो, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, रामकृष्ण फोर्जिंग्स, साउथ इंडियन बैंक, उगरो कैपिटल और वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स आज 2 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

2. अदाणी पावर (Adani Power)

अदाणी पावर लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 47.78 प्रतिशत घटकर 2,737.24 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछल वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,242.48 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की आमदनी मार्च तिमाही में 13,881.52 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 10,795.32 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें