Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी आज 21 अगस्त को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 31.5 अंकों की गिरावट के साथ खुल सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में साइएंट से लेकर पीएनबी हाउसिंग और ओला इलेक्ट्रिक तक शामिल हैं।
