Buzzing Stocks in News: सेंसेक्स और निफ्टी ने आज 15 जुलाई तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 231.87 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में एचसीएल टेक से लेकर डीमार्ट और ल्यूपिन तक शामिल हैं।
