Get App

Buzzing Stocks: कोटक महिंद्रा बैंक से लेकर HUL तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर

Buzzing Stocks in News: बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के आज 25 अप्रैल को लाल निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 61.50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है

Vikrant singhअपडेटेड Apr 25, 2024 पर 9:15 AM
Buzzing Stocks: कोटक महिंद्रा बैंक से लेकर HUL तक, आज इंट्राडे में इन 10 शेयरों पर रखें नजर
Buzzing Stocks: एक्सिस बैंक ने मार्च तिमाही में 7,130 करोड़ का स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया है

Buzzing Stocks in News: बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के आज 25 अप्रैल को लाल निशान में खुलने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स करीब 61.50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती है। इन शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर से लेकर एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक तक शामिल है।

1. आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे

बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, वेदांता, एसीसी, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, एएवीएएस फाइनेंसर्स, कोरोमंडल इंटरनेशनल, साइएंट, ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज, हिमाद्रि स्पेशलिटी केमिकल, लौरस लैब्स, एमफैसिस, ओलेट्रा ग्रीनटेक, शेफ़लर भारत, टानला प्लेटफॉर्म्स, टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी और जेनसर टेक्नोलॉजीज आज 25 अप्रैल को अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

2. हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)

दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 1.53 प्रतिशत घटकर 2,561 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 2,601 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। HUL की कुल बिक्री लगभग स्थिर होकर 15,013 करोड़ रुपये रही। वहीं कुल खर्च मार्च तिमाही में 1.15 प्रतिशत बढ़कर 12,100 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 11,962 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें