Get App

Buzzing Stocks: अल्ट्राटेक से लेकर जेनसॉल इंजीनियरिंग तक, आज फोकस में रहेंगे इन 10 कंपनियों के शेयर

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार के आज 29 जुलाई को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 137.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 9:12 AM
Buzzing Stocks: अल्ट्राटेक से लेकर जेनसॉल इंजीनियरिंग तक, आज फोकस में रहेंगे इन 10 कंपनियों के शेयर
Buzzing Stocks: एनटीपीसी का पहली तिमाही का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 11 प्रतिशत बढ़ा

Buzzing Stocks in News: भारतीय शेयर बाजार के आज 29 जुलाई को तेजी के साथ खुलने का अनुमान है। गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स आज करीब 137.5 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज के कारोबार के दौरान खबरों के दम पर सबसे अधिक हलचल देखने को मिल सकती हैं। इन शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट से लेकर जेनसॉल इंजीनियरिंग तक शामिल हैं।

1. अल्ट्राटेक (UltraTech)

कंपनी इंडिया सीमेंट्स में 32.72 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,954 करोड़ रुपये में 390 रुपये प्रति शेयर पर खरीदेगी।

2. आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

कंपनी के जून तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। शुद्ध मुनाफा 14.6 फीसदी बढ़कर 11,059.1 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 9,648.2 करोड़ रुपये था। वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम इस दौरान सालाना आधार पर 7.3 फीसदी बढ़कर 19,552.9 करोड़ रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें