Get App

Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले मारुति सुजुकी, इंडियन ऑइल, एनटीपीसी और अन्य स्टॉक्स

Maruti Suzuki India ने 3 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 के बीच बनी हुई Wagon R, Celerio, Ignis की 9,925 गाड़ियों को रियर ब्रेक असेंबली में डिफेक्ट होने की आशंका के चलते वापस बुलाने की घोषणा की है

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 10:13 AM
Buzzing Stocks: आज सुर्खियों में रहने वाले मारुति सुजुकी, इंडियन ऑइल, एनटीपीसी और अन्य स्टॉक्स
PTC Industries ने भारत में अल्ट्रा-लाइटवेट हॉवित्जर के लिए टाइटेनियम कास्टिंग का उत्पादन करने के लिए BAE Systems के साथ समझौता किया है

Buzzing Stocks in market today:  शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर एक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

मारुति सुजुकी ने Wagon R, Celerio, Ignis की 9,925 गाडियां वापस मंगाई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने 3 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 के बीच बनी हुई Wagon R, Celerio, Ignis की 9,925 गाड़ियों को वापस बुलाने की घोषणा की है। रियर ब्रेक असेंबली में डिफेक्ट होने की आशंका के चलते ये गाड़ियां वापस बुलाई गई हैं।

Inox Wind

कंपनी ने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर के जरिये 75 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने 10 लाख रुपये के फेस वैल्यू के साथ 750 एनसीडी आवंटित किए हैं। उक्त एनसीडी के लिए मैच्योरिटी तिथि 28 अक्टूबर, 2024 होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें