Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।

Buzzing Stocks Today: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो आज खबरों में रहेंगे और जिन पर बाजार की नजर होगी। तो सबसे पहले उन शेयरों की बात कर लेते हैं।
खबरों के दम पर आज इन शेयरों में दिख सकता है हलचल
CAMS: CAMS में Great Terrain Investment हिस्सा बेच सकती है । CAMS में Great Terrain Investment 8% हिस्सा बेच सकती है। इश्यू का बेस साइज `1000 करोड़, फ्लोर प्राइस 2,550 रुपये प्रतिशेयर तय किया है।
Great Terrain Investment की कंपनी में 19.87% हिस्सेदारी है।
Alkem Labs: कंपनी के मंडावा यूनिट से USFDA से 3 आपत्तियां मिली। 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक प्लांट की जांच हुई थी। डाटा इंटेग्रिटी को लेकर कोई आपत्ति नहीं मिली।
Kamat Hotels: गुजरात के जामनगर में पहली प्रॉपर्टी लॉन्च की है। ऑर्किड होटल के साथ गुजरात में पहली प्रॉपर्टी लॉन्च की है।
Tata Power: बीकानेर-नीमराना ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में टाटा पावर खरीदेगी। PFC Consulting बीकानेर-नीमराना प्रोजेक्ट बना रही है। PFC Consulting , PFC की सब्सिडियरी है । प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1,544 करोड़ रुपये संभव है। अगले 2 साल में प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।
HINDUSTAN ZINC: 6 दिसंबर को बोर्ड बैठक में अंतरिम डिविडेंड पर विचार करेगी।
Granules India : हाइपरटेंशन की दवा Sildenafil की अर्जी को मंजूरी मिली है। Sildenafil दवा का मार्केट साइज $43 Mn है।
Strides Pharma Science: Icosapent Ethyl Acid Soft Gel दवा के लिए करार किया है। Amneal के साथ Icosapent Ethyl Acid Soft Gel दवा के लिए करार किया है। Vascepa का जेनेरिक वर्जन दवा है। दवा का इस्तेमाल Triglyceride लेवल घटाने में होता है।
Siemens: कंपनी ने 1 दिसंबर को कहा कि Siemens Energy Holding BV से 2952.86 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर कंपनी में 18% हिस्सा खरीदेगी, जो कि पिछले क्लोजिंग प्राइस से 21.32% के डिस्काउंट पर है। सीमेंस एजी और सीमेंस एनर्जी होल्डिंग बीवी सीमेंस के प्रमोटर्स हैं। सीमेंस एजी सीमेंस एनर्जी से 18928 करोड़ रुपए में 18% हिस्सेदारी खरीदेगी। इस लेनदेन के बाद सीमेंस इंडिया में सीमेंस एनर्जी की हिस्सेदारी 24% से घटकर 6% हो जाएगी। जबकि सीमेंस इंडिया में सीमेंस एजी की हिस्सेदारी 51% से बढ़कर 69% हो जाएगी।
Brigade Enterprise: बंगलुरु में नया कमर्शियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। प्रोजेक्ट की ग्रॉस रेवेन्यू क्षमता 2,000 करोड़ रुपये संभव है। व्हाइटफील्ड-सरजापुर रोड पर 14 एकड़ में प्रोजेक्ट फैला है ।
Salasar Techno Engineering: TANGEDCO से कंपनी को 364 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट और कंस्ट्रक्शन के लिए ऑर्डर मिला है।
Avantel: NewSpace India से करीब 68 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।