आर्थिक मामलों पर कैबिनेट की समिति की आज यानी 10 नवंबर को हुई बैठक में एथेनॉल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई। सरकार के इस फैसले से गन्ना किसानों को फायदा होगा। सरकार के इस फैसले से परंपरागत पेट्रोलियम उत्पादों में एथेनॉल की ब्लेंडिग बढ़ाने मे सहायता मिलेगी।
