Capri Global Capital Stock Price: कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार, 27 मार्च को भारी उतारचढ़ाव दिखा। दिन में शेयर बीएसई पर पिछले बंद भाव से 18 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 231.70 रुपये के हाई तक गया। साथ ही 17 प्रतिशत तक लुढ़ककर 162.20 रुपये के लो तक गया। कारोबार खत्म होने पर यह 15.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 164.75 रुपये पर बंद हुआ।
