Get App

Ceigall IPO Listing: इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी की 3% प्रीमियम पर एंट्री, अपर सर्किट पर पहुंचकर टूटे शेयर

Ceigall IPO Listing: सीगल इंडिया इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी है। यह इलीवेटेड रोड, फ्लाईओवर, ब्रिज, रेलवे ओवरपास, टनल, हाईवेज, एक्सप्रेसवे और रनवे बनाती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 08, 2024 पर 4:03 PM
Ceigall IPO Listing: इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी की 3% प्रीमियम पर एंट्री, अपर सर्किट पर पहुंचकर टूटे शेयर
Ceigall IPO Listing: सीगल का ₹1252.66 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-5 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Ceigall IPO Listing: करतारपुर साहिब प्रोजेक्ट पर काम कर चुकी इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी सीगल इंडिया (Ceigall India) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 14 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 401 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 413.00 रुपये और NSE पर 419.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 3 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Ceigall Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 425.00 रुपये (Ceigall Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। फिर मुनाफावसूली के दबाव में दिन के आखिरी में यह 386.05 रुपये पर आकर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 3.73 फीसदी घाटे में हैं।  हालांकि एंप्लॉयीज मुनाफे में बने हुए हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर ₹38 के डिस्काउंट पर मिला है।

Ceigall IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

सीगल का ₹1252.66 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1-5 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 14.01 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 31.26 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 14.83 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 3.82 गुना और एंप्लॉयीज का हिस्सा 11.84 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत 684.25 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,41,74,840 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी इक्विपमेंट खरीदने के साथ-साथ खुद की और सब्सिडियरी का कर्ज चुकाने में करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें