Get App

Central Bank of India OFS: रिटेल इनवेस्टर आज 25 मई को लगा सकेंगे बोली, क्या और लुढ़केगा शेयर?

Central Bank of India OFS: संस्थागत निवेशकों से शुक्रवार को 2,380 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं। अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए सरकार ने ग्रीनशू विकल्प का इस्तेमाल करके 8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 25, 2026 पर 8:55 AM
Central Bank of India OFS: रिटेल इनवेस्टर आज 25 मई को लगा सकेंगे बोली, क्या और लुढ़केगा शेयर?
मार्च 2026 तिमाही के अंत में केंद्र सरकार के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 89.27 प्रतिशत ​​हिस्सेदारी थी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड में सरकार अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है। इसके लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) शुक्रवार, 22 मई को खुला था। लेकिन उस दिन केवल नॉन रिटेल इनवेस्टर ही बोली लगा सकते थे। रिटेल इनवेस्टर आज, 25 मई को बोली लगा सकेंगे। 22 मई को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में लगभग 8 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी। BSE पर शेयर 31.23 रुपये के लो तक गया। बाद में 31.30 रुपये पर सेटल हुआ।

OFS को संस्थागत निवेशकों से शुक्रवार को 2,380 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं। उनके लिए रिजर्व कोटा लगभग 2.36 गुना सब्सक्राइब हुआ। संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक 76.86 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि पेशकश 32.58 करोड़ शेयरों की थी। OFS में बोली लगाने के​ लिए फ्लोर प्राइस 31 रुपये प्रति शेयर है।

केंद्र सरकार ने OFS के जरिए बैंक में अपनी 4 प्रतिशत इक्विटी बेचने का फैसला किया था। साथ ही 'ग्रीन शू विकल्प' के जरिए और 4 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का भी विकल्प रखा था। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) के सचिव अरुणिश चावला का कहना है कि नॉन रिटेल इनवेस्टर्स से मिली अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए सरकार ने ग्रीनशू विकल्प का इस्तेमाल करके 8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

अगर डिमांड ज्यादा होती है तो ग्रीन शू ऑप्शन के तहत और ज्यादा शेयरों को बिक्री के लिए रखने का अधिकार होता है। अगर 8 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए OFS फुली सब्सक्राइब होता है, तो इस बिक्री से सरकार को 2,456 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें