CG Power & Industrial Solutions share: सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयरों में आज 7 अक्टूबर को 6 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 5.56 फीसदी की बढ़त के साथ 758.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, फर्म ने कहा कि उसने रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन के रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) कंपोनेंट्स बिजनेस को 36 मिलियन डॉलर में खरीदने के लिए समझौता किया है। इस कदम के साथ कंपनी ने सेमीकंडक्टर डिजाइन बिजनेस में एंट्री कर ली है। इस खबर के बीच शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हुई है।
